JNVST 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 अगस्त तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय | Prabhat Khabar Network

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST) 2027 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है. योग्य छात्र इस नई समय सीमा का लाभ उठाएं. आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए भी अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

JNVST 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

जवाहर नवोदय विद्यालय, सीवान के प्राचार्य डी.एन. तिवारी एवं जेएनवीएसटी प्रभारी पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नवोदय विद्यालय समिति (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने प्रशासनिक कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर उपलब्ध कराना है.

11 और 12 अगस्त को खुलेगी करेक्शन विंडो

उन्होंने आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने भरे हुए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार (Correction) का भी मौका दिया जाएगा. इसके लिए 11 एवं 12 अगस्त 2026 को करेक्शन विंडो खुली रहेगी. इस दौरान छात्र या उनके अभिभावक ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.

अंतिम तिथि का न करें इंतजार

प्राचार्य ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. साथ ही, यदि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो निर्धारित तिथियों में उसका सुधार अवश्य कर लें.

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन तथा विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Also Read: सीवान: नौतन प्रखंड मुख्यालय का सार्वजनिक शौचालय बना शोभा की वस्तु, बंद रहने से लोग परेशान


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन