सीवान: भीमपुर हाई स्कूल पहुंचे विधायक, शिक्षकों को कराया कर्तव्यबोध

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया के भीमपुर हाई स्कूल में विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने निरीक्षण किया और शिक्षकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड के शीतल प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भीमपुर का शनिवार को विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों से जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था देखी

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय सहित अन्य भौतिक संसाधनों की स्थिति देखी. उन्होंने इन संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ उनके उपयोग की भी जानकारी ली. इसके अलावा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

शिक्षकों को कराया जिम्मेदारी का एहसास

विद्यालय निरीक्षण के दौरान विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में शिक्षकों को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए.

बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

विधायक ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देने की अपील की. उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया.

मौके पर मौजूद रहे कई लोग

मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक सहित जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन पटेल, पंकज सिंह, गुड्डू सिंह, वैद्यनाथ सिंह, मुलुक राज सिंह, लालबहादुर सिंह, दशरथ चौबे, रघु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन