बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के बभनौली में चोरों ने मोतिन अंसारी की पत्नी शायद खातून के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. चोरों ने न सिर्फ सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की, बल्कि घर में रखे दर्जनों लैपटॉप और भारी मात्रा में अनाज भी बटोर ले गए.
प्रतिनिधि, मैरवा. थाना क्षेत्र के बभनौली में चोरों ने मोतिन अंसारी की पत्नी शायद खातून के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. चोरों ने न सिर्फ सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की, बल्कि घर में रखे दर्जनों लैपटॉप और भारी मात्रा में अनाज भी बटोर ले गए. घटना की जानकारी 12 फरवरी को हुई जब गृहस्वामिनी अपनी बेटी के घर से वापस लौटीं और घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया. इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है. इस मामले में गृहस्वामिनी ने थाने में आवेदन दि है. पीड़िता सायदा खातून ने बताया कि वह पांच जनवरी को अपनी बेटी के यहां गई थीं. जब वह वापस लौटीं, तो घर के मुख्य द्वार की कुंडी टूटी हुई मिली. अंदर जाने पर देखा कि कमरों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी के लॉकर से कीमती जेवरात और नकदी गायब थे. आवेदन के अनुसार, चोरों ने मुख्य रूप से सोने-चांदी के जेवरात करीब 7 लाख रुपये मूल्य के गहने ,नकद 40,000 रुपये और 12 पीस लैपटॉप, 21 पीस हार्ड डिस्क, एससीडी मॉनिटर, मोबाइल फोल्डर और इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन और सिलाई मशीन और 11 बोरी गेहूं, 5 बोरी चावल और 10 बोरी धान है. पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे की मैरवा में कंप्यूटर और मोबाइल की दुकान थी, जिसका स्टॉक घर में ही रखा था. इसके अलावा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सेंटर का सामान भी घर में ही था. जिसे चोर उठा ले गए.थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस इस मामले आस पास के लोगो से पूछताछ सहित सीसीटीवी को खंगाल रही है. पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान इतनी बड़ी मात्रा में सामान, लैपटॉप और भारी अनाज की बोरियां ले जाने के लिए चोरों ने निश्चित रूप से किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल किया होगा. ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर पुलिस की गश्ती टीम को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? गांव के मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी हलचल के बावजूद पुलिस का अनजान रहना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर इस भीषण चोरी के बाद बभनौली समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि अगर बंद घरों में ऐसी वारदातें होंगी, तो लोग कहीं आने-जाने से भी डरेंगे. पीड़िता ने मैरवा थाना प्रभारी को आवेदन देकर न्याय और सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




