मजदूर लापता, अनहोनी की आशंका
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jan 2026 10:25 PM
जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग निवासी बहारन मांझी का पुत्र आनंद पासवान थाने में मिठाई बनाने के लिए 25 जनवरी को आया था. इसके बाद वह गौर कत्थक निवासी बैजनाथ साह के पुत्र मिठाई मिस्त्री सरल साह को छोड़ने उनके घर गया. उसके बाद से जब घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया. लेकिन कहीं पता नहीं चला.
प्रतिनिधि, तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग निवासी बहारन मांझी का पुत्र आनंद पासवान थाने में मिठाई बनाने के लिए 25 जनवरी को आया था. इसके बाद वह गौर कत्थक निवासी बैजनाथ साह के पुत्र मिठाई मिस्त्री सरल साह को छोड़ने उनके घर गया. उसके बाद से जब घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया. लेकिन कहीं पता नहीं चला. वह इ रिक्शा भी चलाता था. इस संबंध में इ रिक्शा मालिक से परिजनों ने संपर्क किया तो मलिक ने बताया कि आनंद रिक्शा खड़ा करके वापस घर चला गया. इस संबंध में उसके भाई रंजीत मांझी ने थाने में आवेदन देकर गौर बुजुर्ग गांव के अरुण कुमार, युगल बीन, लाल बहादुर बीन, नौतन गांव निवासी टीमल मियां, ओमप्रकाश एवं उसके जीजा बाहरन बीन तथा अन्य तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया है. इन लोगों के साथ 15 दिन पहले उसका विवाद हुआ था. जिसको लेकर उक्त लोगों ने मेरे भाई को जान से मारने एवं उठा लेने की धमकी दिया था. मुझे डर है कि उन लोगों द्वारा मेरे भाई के साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया है. वही पुलिस इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर खोज बीन कर रही है. जिसमे स्वानदस्ता टीम को भी बुलाई गई थी और खोज बीन में कई थाना की पुलिस थी. जबकि नौतन गांव की बासवारी से लापता युवक का कपड़ा को पुलिस बरामद कर ली है. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि लापता आनंद पासवान की खोज बीन पुलिस करने में जुटी है. सभी नामजद आरोपी घर छोड़ कर फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










