सीवान: खेढ़वां मेले की तैयारी पूरी, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ-एसडीपीओ ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

खेढ़वां मेला में ग्रामीणों से बात करती एसडीओ व एसडीपीओ

Khedhawan Mela: बसंतपुर के खेढ़वां में लगने वाले प्रसिद्ध मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. माता काली की पूजा-अर्चना के साथ ही इसका शुभारंभ होगा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Khedhawan Mela: बसंतपुर थाना क्षेत्र और भगवानपुर प्रखंड का प्रसिद्ध खेढ़वां मेला शुक्रवार से शुरू होगा. मेले की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पौ फटते ही माता काली की पूजा-अर्चना के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा. उत्तर बिहार के प्रसिद्ध और पौराणिक खेढ़वां मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. आसपास के जिलों के साथ उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

मेले में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. पूजा स्थल पर महिला पुलिस की तैनाती की गयी है. वहीं मीना बाजार, झूला सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. मेले तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्गों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

एसडीओ और एसडीपीओ ने लिया तैयारियों का जायजा

गुरुवार की दोपहर महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा और एसडीपीओ अमन खेढ़वां मेले में पहुंचे. अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये. प्रशासन ने मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है.

सुरक्षा के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

खेढ़वां मेले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से पूरे मेला परिसर की निगरानी की जाएगी. कंट्रोल रूम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी मौजूद रहेंगे.

बसंतपुर और भगवानपुर हाट थाने की पुलिस रहेगी तैनात

मेले में बसंतपुर और भगवानपुर हाट थाने की पुलिस के अलावा महिला पुलिस और जिला बल के जवानों की भी तैनाती की गयी है. प्रशासन की ओर से मेला परिसर में लगातार निगरानी रखने की व्यवस्था की गयी है. भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं.

आस्था का केंद्र है खेढ़वां मेला

खेढ़वां मेला उत्तर बिहार के प्रमुख पारंपरिक मेलों में शामिल है. माता काली की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. मेले में पूजा के साथ मीना बाजार, झूला और अन्य आकर्षण भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
अमित सिंह

लेखक के बारे में

By अमित सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन