सीवान के करसौत पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना
सांकेतिक तस्वीर
सीवान के करसौत पैक्स में 1 सितंबर 2026 को चुनाव होंगे. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें मतदान और मतगणना की तारीखें घोषित की गई हैं. यह चुनाव बिहार सहकारिता अधिनियम के तहत संपन्न होगा.
Siwan News: बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार जिन पैक्स समितियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जो अधिक्रमित हैं अथवा जहां पद रिक्त हैं, वहां चुनाव कराया जाएगा.
दरौंदा प्रखंड के करसौत पैक्स में भी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के नियंत्रण, निर्देशन और पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न कराया जाएगा.
1 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर 1 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम
- 3 अगस्त 2026 : निर्वाचन सूचना का प्रकाशन
- 19 और 20 अगस्त : सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन
- 21 और 22 अगस्त : नामांकन पत्रों की जांच
- 25 अगस्त : नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन
- 1 सितंबर : मतदान (यदि आवश्यक हुआ) एवं मतगणना
- 3 सितंबर : निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति
नियमों के अनुसार होगा चुनाव
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया बिहार सहकारिता अधिनियम एवं संबंधित नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप कराई जाएगी. साथ ही प्रबंधन समिति के निर्वाचन में आरक्षण संबंधी सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.
प्राधिकार के अनुसार संबंधित पैक्स की अंतिम मतदाता सूची 22 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए






