सीवान के तेतहली में शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ महावीरी अखाड़ा मेला

Updated:
विज्ञापन

बजरंगबली का झंडा थामकर सामाजिक सौहार्द का प्रदर्शन करते उपमुखिया फजले बारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेतहली बाजार में महावीरी अखाड़ा मेला शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ. आकर्षक झांकियों और हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद.

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के तेतहली बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम महावीरी अखाड़ा मेला शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. मेले में तेतहली पूरब टोला, तेतहली दक्षिण टोला, तेतहली कोइरी टोला, पंडित जी के टोला, कैलाश प्रसाद के टोला, बसावन बारी और छतीसी सहित विभिन्न अखाड़ों के जुलूस पहुंचे.

विज्ञापन

झांकियों और करतबों ने खींचा लोगों का ध्यान

अखाड़ा जुलूस में शामिल कला मंडलियों के कलाकारों ने विभिन्न झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. झांकियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं अखाड़ों में शामिल युवकों ने पारंपरिक हथियारों के साथ तरह-तरह के करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे.

प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

मेले के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही. मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, जदयू नेता मुर्तुजा अली पैगाम, एसएम फजलेहक, मुखिया पति हरजीत मांझी, उपमुखिया फजले बारी, बीडीसी अनिल सिंह, नवनीत सिंह, विकास सिंह, दिलीप सिंह, अजय कुशवाहा, बलराम साह, टुनटुन साह, मुकेश सिंह, जीतेंद्र कुमार, चंद्रेश्वर भगत, मुंशी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, टिंकू सिंह, आलोक यादव, लालबाबू चौधरी, सुरजीत साह, मोतीलाल साह, बिंदा साह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन