सीवान में 17 संकुल केंद्रों पर अर्धवार्षिक मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जारी
AI से बनाई गई तस्वीर
सीवान के दरौंदा में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 17 संकुल केंद्रों पर जारी है. बीईओ ने निरीक्षण कर निष्पक्ष मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं.
Siwan News : दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा-2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. प्रखंड के 17 संकुल केंद्रों पर प्रतिनियुक्त शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का बारीकी से मूल्यांकन कर रहे हैं. कौथुआ सारंगपुर, दरौंदा, बालबंगरा, रामगढ़ा, बगौरा, शेरही, हड़सर, जलालपुर, मड़सरा और सवान विग्रह समेत सभी संकुल केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 25 सितंबर तक जारी रहेगी.
बीईओ ने विभिन्न संकुल केंद्रों का किया निरीक्षण
मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करने के लिए बीईओ सौरभ सुमन ने मंगलवार को विभिन्न संकुल केंद्रों का जायजा लिया. उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की स्थिति की जानकारी ली और शिक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष एवं सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने का निर्देश दिया.
दूसरे विद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं की हो रही जांच
शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय से शिक्षकों की सामान्य एवं विषयवार प्रतिनियुक्ति की गयी है. मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षक अपने विद्यालय के बजाय दूसरे विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं.
बीईओ ने प्रश्नवार निर्धारित अंक के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने, प्राप्तांक स्पष्ट रूप से दर्ज करने और कुल अंकों का दोबारा मिलान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो, इसके लिए शिक्षक विशेष सावधानी बरतें.
समय-सीमा में मूल्यांकन पूरा करने की तैयारी
मूल्यांकन कार्य में रविंद्र कुमार, फूलजहा खातुन, सत्येंद्र महतो, भागवत महतो, राजदेव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक योगदान दे रहे हैं. अधिकारियों की निगरानी में चल रहे मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए