ePaper

जूनियर राज्य चैंपियनशिप के हॉकी टीम घोषित

Updated at : 15 Sep 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर राज्य चैंपियनशिप के हॉकी टीम घोषित

मैरवा.हॉकी बिहार द्वारा सहरसा में 18 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित 14वीं हॉकी बिहार जूनियर राज्य महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सीवान की टीम का गठन रविवार को हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा के खेल मैदान में किया गया. इस चयन शिविर में लगभग ढाई दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया

विज्ञापन

संवाददाता,मैरवा.हॉकी बिहार द्वारा सहरसा में 18 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित 14वीं हॉकी बिहार जूनियर राज्य महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सीवान की टीम का गठन रविवार को हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा के खेल मैदान में किया गया. इस चयन शिविर में लगभग ढाई दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया. हॉकी सीवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा चयन समिति के समक्ष अपना खेल कौशल प्रदर्शित किया गया इसके बाद हॉकी सीवान द्वारा गठित चयन समिति जिसमें हॉकी इंडिया के लेवल वन कोच सलमा खातून, हॉकी इंडिया के राज्य अंपायर आयुष्मान राज शांडिल्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी ने खिलाड़ियों का चयन किया. घोषित टीम में पलक कुमारी कप्तान, नाजिया खातून उप कप्तान, गुंजा कुमारी, शगुन विनायक, सिंधु कुमारी, श्रुति कुमारी, रोशनी कुमारी, शालू कुमारी, शालू पर्वत, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, रिनता कुमारी, खुशी कुमारी ,खुशी कुमारी जूनियर, अमृता कुमारी एवं निकेता कुमारी शामिल है. इस टीम के टीम प्रबंधक राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदा कुमारी एवं कोच आयुष्मान राज शांडिल्य को बनाया गया है. चयनित टीम को हॉकी सीवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद, उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सलमा खातून, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन