सीवान: लकड़ी नवीगंज और डुमरा फीडर में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सीवान में 12 जुलाई को लकड़ी नबीगंज और डुमरा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है.
Siwan News: सीवान विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार 12 जुलाई को 33 केवी लकड़ी नबीगंज केंद्र के मदारपुर, बजरमाड़ा, जगतपुर, बंगरा व एग्रीकल्चर फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके साथ ही डुमरा केंद्र के जामो, जलालपुर, तेलमापुर एवं एग्रीकल्चर I व II से संबंधित सभी फीडर मेंटेनेंस कार्य हेतु बंद रखे जाएंगे, जिसके कारण उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली नहीं मिल सकेगी.
आपके शहर में
वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील
सीवान के बिजली विभाग ने प्रभावित होने वाले सभी संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से पहले ही एक विशेष अनुरोध किया है. विभाग ने कहा है कि लोग पानी भरने और अन्य आवश्यक दैनिक कार्यों के लिए समय से पहले अपनी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें ताकि बिजली कटौती के दौरान उन्हें अधिक परेशानी न हो. मेंटेनेंस कार्य की समाप्ति के तुरंत बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
Also Read: सीवान: विश्व जनसंख्या दिवस पर पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन के साधनों की दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए