जीरादेई: दुकानदारों ने किया सड़क जाम, घंटों बाधित रही सड़क

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम के दौरान विरोध जाहिर करते ग्रामीण

जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण लूट मामले से नाराज दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. दुकानदार इस कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले का उद्भेदन, आभूषण बरामद, दुकानदारों की सुरक्षा, पुलिस पिकेट बनाने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन

Siwan news: (मनीष गिरि की रिपोर्ट) सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण लूट मामले से नाराज दुकानदारों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. दुकानदार इस कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले का उद्भेदन, आभूषण बरामद, दुकानदारों की सुरक्षा, पुलिस पिकेट बनाने की मांग कर रहे थे.

क्या था मामला?

जमापुर बाजार में आभूषण दुकान से हुई लूट के बाद अधिकतर दुकानदार पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट थे. उनका कहना था कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. पुलिस की लापरवाही दिख रही है. घटना के समय पुलिस की गश्त दल कुछ ही दूर पर खड़ी थी फिर भी अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना का अंजाम दे दिया.

घंटों बाधित रही सड़क

जमापुर बाजार में गुरुवार दोपहर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. दुकानदार इस कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले का उद्भेदन, आभूषण बरामद, दुकानदारों की सुरक्षा, पुलिस पिकेट बनाने की मांग कर रहे थे.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल तिवारी को भी दुकानदारों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष के सामने दुकानदारों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए थे।

आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

थानाध्यक्ष राहुल तिवारी ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम को हटाया.

पुलिस ने क्या कहा?

जीरादेई थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की कई टीम इस मामले को लेकर सघन छापेमारी कर रही है. हमारी कई टीम अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई है. मामले का उद्भेदन जल्द ही कर दिया जाएगा.

Also read सम्राट कैबिनेट में 3 पूर्व सीएम के बेटों की एंट्री, निशांत, संतोष और नीतीश ने ली शपथ

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन