जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड कार्यालय के परिसर में बुधवार विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश जीविका कैडर संघ के तत्वावधान में राजद विधायक बच्चा पांडेय की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता श्रीविनायक सीएफएल लकड़ी के बीएमके अमीना खातून व मनोकामना सीएफएल की बीएमके किरण कुमारी ने संयुक्त रुप से की. वहीं जीविकदीदियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

विज्ञापन

संवाददाता,बड़हरिया. प्रखंड कार्यालय के परिसर में बुधवार विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश जीविका कैडर संघ के तत्वावधान में राजद विधायक बच्चा पांडेय की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता श्रीविनायक सीएफएल लकड़ी के बीएमके अमीना खातून व मनोकामना सीएफएल की बीएमके किरण कुमारी ने संयुक्त रुप से की. वहीं जीविकदीदियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया बीएमके अमीना खातून व किरण कुमारी ने कहा कि गत कई वर्षों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर रहे हैं. काम के बदले मानदेय बहुत कम मिल रहा है. जीविका दीदियों की मांगों के समर्थन में पहुंचे स्थानीय विधायक बच्चा पांडेय ने कहा कि इनकी मांगेंं बिल्कुल जायज हैं. वे इनकी हर लड़ाई में साथ हैं. इनकी आवाज विधानसभा में उठायी जायेगी. यदि फिर भी सरकार नहीं सुनती है तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर जयमाला देवी, सुनीता देवी,अनीता देवी, ममता देवी, लक्ष्मी कुमारी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, कांति देवी, कविता देवी,सावित्री देवी,सुगांती देवी,किशोरी देवी,जयप्रकाश प्रसाद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन