सीवान के कचनार पुलिया विवाद सुलझा, जेई और ग्रामीण के बीच आपसी सहमति बनी

ग्रामीण युवक को समझाते जेई | Prabhat Khabar Network
सीवान के सिसवन प्रखंड में निर्माणाधीन पुलिया को लेकर जूनियर इंजीनियर और ग्रामीण युवक के बीच विवाद आपसी बातचीत से सुलझ गया है. जेई ने निर्माण के तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट किया, जिससे दोनों पक्षों में सहमति बनी.
सीवान: सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार गांव में निर्माणाधीन पुलिया को लेकर जूनियर इंजीनियर (जेई) और एक ग्रामीण युवक के बीच हुई नोकझोंक का मामला अब आपसी बातचीत से सुलझ गया है. दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद विवाद समाप्त होने की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले निर्माणाधीन पुलिया की साइड दीवार में सरिया नहीं लगाए जाने को लेकर एक ग्रामीण युवक ने सवाल उठाया था. इसी दौरान उसकी जेई से तीखी बहस हो गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था.
जेई ने दी तकनीकी जानकारी
विवाद शांत होने के बाद जूनियर इंजीनियर ने निर्माण कार्य के तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट करते हुए बताया कि संबंधित पुलिया बॉक्स कल्वर्ट नहीं, बल्कि स्लैब कल्वर्ट के रूप में बनाई जा रही है.
उन्होंने कहा कि स्लैब कल्वर्ट की साइड दीवारों में विभागीय मानकों के अनुसार सरिया नहीं लगाया जाता है. सरिया केवल स्लैब (छत) वाले हिस्से में लगाया जाता है, जहां संरचनात्मक डिजाइन के अनुसार इसकी आवश्यकता होती है.
विभागीय मानकों के अनुरूप हो रहा निर्माण
जेई ने बताया कि पुलिया का निर्माण स्वीकृत डिजाइन और विभागीय तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जा रही है.
बातचीत के बाद खत्म हुआ विवाद
वहीं, ग्रामीण युवक ने भी कहा कि बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया है. दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद मामले का समाधान हो गया.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










