सीवान: हसनपुरा के महावीर गोस्वामी कन्या उच्च विद्यालय में दो सप्ताह से जलजमाव, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में जल-जमाव के बीच रखा गया हाई बेंच

महावीर गोस्वामी कन्या उच्च विद्यालय, हसनपुरा पिछले दो हफ़्तों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। एक से डेढ़ फीट पानी जमे होने से छात्राओं की पढ़ाई और स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

सीवान: नगर पंचायत हसनपुरा स्थित महावीर गोस्वामी कन्या उच्च विद्यालय में पिछले दो सप्ताह से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. विद्यालय परिसर में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी से छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है.

एक से डेढ़ फीट पानी से घिरा विद्यालय परिसर

लगातार जलजमाव के कारण विद्यालय परिसर पूरी तरह प्रभावित है. छात्राओं को कक्षाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. फिसलन और जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.

प्राचार्य ने नगर पंचायत से लगाई गुहार

विद्यालय के प्राचार्य राजमंगल सिंह ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय परिसर से जलजमाव हटाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि लगातार पानी जमा रहने से छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका प्रतिकूल प्रभाव छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ सकता है.

हाई बेंच के सहारे स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं

छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने जलजमाव वाले रास्ते पर हाई बेंच रखवा दिया है, ताकि छात्राएं उसके सहारे विद्यालय तक पहुंच सकें.

हालांकि, इसके बावजूद फिसलन और असुविधा के कारण कई छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पा रही हैं. लंबे समय तक जलजमाव बने रहने से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है.

नगर पंचायत ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने कहा कि विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लिया गया है.

उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द आवश्यक कदम उठाकर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्राओं का पठन-पाठन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित हो सके.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन