सीवान के हरदियां महावीरी मेले में आर्केस्ट्रा-डीजे पर रोक, पारंपरिक तरीके से निकलेगा अखाड़ा जुलूस
शांति समिति की बैठक में शामिल अधिकारी और ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
सीवान के हरदियां महावीरी मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में डीजे और आर्केस्ट्रा पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है. साथ ही, घातक हथियारों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध रहेगा.
Siwan News : बड़हरिया थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक हरदियां महावीरी मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम तीनभेड़िया गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने संयुक्त रूप से की.
जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, आर्केस्ट्रा पर भी रोक
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी अखाड़े के जुलूस में आर्केस्ट्रा शामिल नहीं होगा और डीजे नहीं बजेगा. बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि अखाड़ा जुलूस को पूर्वजों की पारंपरिक शैली में गाजे-बाजे के साथ निकालना है. उन्होंने कहा कि आर्केस्ट्रा से फैलने वाली अपसंस्कृति से युवा पीढ़ी को बचाने की जरूरत है.
घातक हथियारों के इस्तेमाल पर रहेगा प्रतिबंध
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने सभी अखाड़ा समितियों से शांति और सौहार्द के साथ जुलूस निकालकर मिसाल कायम करने की अपील की. सीओ मनीष कुमार ने कहा कि मेले में घातक हथियारों का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने अखाड़ा समितियों और ग्रामीणों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.
बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष झगरू यादव, रंजन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, डॉ. राम अयोध्या प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, पंकज वर्णवाल, कैलाश प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए