सीवान में 2015 तक नियुक्त नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की होगी जांच, निगरानी ने मांगे सत्यापित फोल्डर

Updated:
विज्ञापन

सीवान में 2015 तक नियुक्त शिक्षक की निगरानी ने मांगे सत्यापित फोल्डर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच कर रहा है. इसके लिए 2015 तक नियुक्त शिक्षकों के सत्यापित फोल्डर मांगे गए हैं. शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से वर्ष 2015 तक नियुक्त नियोजित शिक्षकों के सत्यापित फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इन फोल्डरों के आधार पर संबंधित शिक्षकों के नियोजन के समय इस्तेमाल किये गये प्रमाण-पत्रों की जांच आगे बढ़ायी जायेगी.

विज्ञापन

जनहित याचिका के बाद दर्ज हुई थी निगरानी जांच

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सैयद तारिक सज्जाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका संख्या CWJC No. 15469/2014 के आलोक में निगरानी जांच संख्या बीएस 08/2015 दर्ज की गयी है. इसके तहत वर्ष 2015 तक नियुक्त नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से की जा रही है.

जांच के दौरान संबंधित शिक्षकों के नियोजन के समय इस्तेमाल किये गये प्रमाण-पत्रों के सत्यापित फोल्डर की आवश्यकता बतायी गयी है. इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ को अपने-अपने प्रखंड में वर्ष 2015 तक नियुक्त नियोजित शिक्षकों के फोल्डर जुटाकर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है.

सभी बीईओ को जल्द फोल्डर उपलब्ध कराने का निर्देश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षकों के सत्यापित फोल्डर शीघ्र उपलब्ध कराये जाएं. विभाग की ओर से प्राप्त फोल्डरों के आधार पर आवश्यक सूची तैयार की जायेगी.

इसके बाद सूची और संबंधित दस्तावेजों को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय को भेजा जायेगा, ताकि प्रमाण-पत्रों की जांच की अग्रिम कार्रवाई समय पर की जा सके.

निगरानी ब्यूरो को भेजी जायेगी सूची

विभागीय पत्र की प्रतिलिपि पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक जांचकर्ता, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना को भी सूचनार्थ भेजी गयी है. शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्तर से फोल्डर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके बाद दस्तावेजों को जांच के लिए निगरानी ब्यूरो को उपलब्ध कराया जायेगा.

Also Read : सीवान में जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य सड़क जाम कर किया प्रदर्शन; घरों में भर रहा पानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन