सीवान में भूसी के बोरे के बीच छिपाकर रखा था देसी कट्टा, पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
सीवान के सांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की. भूसी के बोरे के बीच छिपाकर रखे एक देसी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
Siwan News : असांव थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सदलपुर निवासी आजाद कुमार शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से एक देसी कट्टा बरामद किया है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
भूसी के बोरे के बीच छिपाकर रखा था कट्टा
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली थी कि आजाद कुमार शर्मा अपने कर्कटनुमा घर में भूसी के बोरे के बीच हथियार छिपाकर रखे हुए है. सूचना की पुष्टि के बाद असांव थाना पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही दरवाजा बंद करने का किया प्रयास
पुलिस के पहुंचते ही एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया. पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आजाद कुमार शर्मा बताया. इसके बाद पुलिस टीम ने घर की तलाशी शुरू की.
काले प्लास्टिक के थैले से मिला देसी कट्टा
तलाशी के दौरान भूसी के बोरे के बीच काले रंग के प्लास्टिक के थैले में छिपाकर रखा एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर आजाद कुमार शर्मा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने कट्टा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में असांव थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए