सीवान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गोरेयाकोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया. विधायक देवेश कांत सिंह ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया.

विज्ञापन

Siwan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोरेयाकोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवा, समर्पण और त्याग की भावना को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह ने किया. समाचार प्रेषण तक शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका था.

विज्ञापन

रक्तदान को बताया महादान

शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक देवेश कांत सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. किसी व्यक्ति द्वारा दान की गयी रक्त की एक बूंद जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उद्देश्य है.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, अखिलानंद सिंह, विनय गिरी, मृत्युंजय सिंह, मनीष मधुकर, प्रियांशु पराशर, यशवंत सिंह, प्रशांत चौधरी, अजय शर्मा, अंकज कुमार, संजीव कुमार, सुनिश कुमार, मुकुल रंजीत यादव, अवध बिहारी यादव, राजेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, शहबाज खान, हरिओम कुमार और बबलू कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान किया.

शिविर में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ अभय कुमार, सीओ अतुल कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ सोनू कुमार सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह और अंकित कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन