भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में डूबा रसूलपुर-तिलौता

Updated:
विज्ञापन

मंगल कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु

रसूलपुर-तिलौता में प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्तिमय माहौल में यात्रा संपन्न हुई. तीन दिवसीय महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

विज्ञापन

Siwan News: प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को रसूलपुर तिलौता स्थित यज्ञ स्थल से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. गाजे-बाजे, डीजे, हाथी-घोड़े और भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया कलश में पवित्र जल

मंगल कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर अतुलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बने पोखर तक पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद यात्रा विश्वम्भरपुर, फलपुरा एवं तिलौता-रसूलपुर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची.

यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की. लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा मार्ग

कलश यात्रा में कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा. हाथी और घोड़े श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे.

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया.

तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

आयोजकों शशिकांत पांडेय, रंजन सिंह, अमरजीत प्रसाद, शिवदयाल सिंह, मृत्युंजय पांडेय, आदित्य पांडेय, प्रमोद यादव, हरिश यादव, शैलेंद्र सिंह, सोहन राम, राजेश यादव और वीरेंद्र यादव सहित अन्य ने बताया कि तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दौरान यज्ञ, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे.

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है. महायज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं.

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन