सीवान: महाराजगंज में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पकड़े गए

बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
महाराजगंज थाना पुलिस ने पोखरा गांव के समीप अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, चाकू, चार मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किए हैं.
Siwan News: महाराजगंज थाना पुलिस ने पोखरा गांव के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, चार कारतूस, एक चाकू, चार मोटरसाइकिल, तीन नंबर प्लेट और तीन स्मार्ट कार्ड बरामद किए हैं.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि 19 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव स्थित टुनटुन पांडेय के बगीचे में कुछ लोग चार मोटरसाइकिल के साथ जुटे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ.
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद किया:
- एक देसी कट्टा
- चार जिंदा कारतूस
- एक चाकू
- चार मोटरसाइकिल
- तीन वाहन नंबर प्लेट
- तीन स्मार्ट कार्ड
दो आरोपितों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के नवतन निवासी अंकित कुमार तथा कथचक गौर निवासी संदेश कुमार के रूप में हुई है.
बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में महाराजगंज थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










