चार बच्चों की हत्या करनेवाले पिता ने की अब पत्नी व पुत्री की हत्या की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां गांव में बुधवार की रात सनकी पति ने पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया है. पति अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी रीता देवी और पुत्री अंजली की जान लेने के लिए सोयी अवस्था में धारदार हथियार से गंभीर रूप से वार किया है, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गयी हैं.

विज्ञापन

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां गांव में बुधवार की रात सनकी पति ने पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया है. पति अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी रीता देवी और पुत्री अंजली की जान लेने के लिए सोयी अवस्था में धारदार हथियार से गंभीर रूप से वार किया है, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गयी हैं. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल व एसआइ शैलेश कुमार सिंह ने दोनों घायल मां-बेटी को भगवानपुर सीएचसी में भर्ती कराया. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सनकी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वर्ष 2020 में 30 नवंबर की रात अवधेश चौधरी ने पत्नी और अपने पांच बच्चों पर सोयी हालत में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गयी थी और पत्नी रीता देवी और एक पुत्री अंजली कुमारी की लंबे दिनों तक इलाज के बाद जान बची थी. एक बार फिर उसने इन दोनों की जान लेने की नीयत से हमला कर दिया है. पिछली बार के हमले में उसके चार बच्चों पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार, नीतीश कुमार व मुकेश कुमार की मौत हो गयी थी. उसने फिर से एकबार पिछली घटना में बची पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन