ePaper

siwan news : रामचरित्र मानस के कई प्रसंग में मिलता है सामाजिक सौहार्द का उदाहरण : डॉ एहतेशाम

Updated at : 15 Apr 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news : रामचरित्र मानस के कई प्रसंग में मिलता है सामाजिक सौहार्द का उदाहरण : डॉ एहतेशाम

siwan news : शहर के पत्रकार भवन में मंगलवार को ईद मिलन समारोह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में में आयोजित किया गया

विज्ञापन

सीवान. शहर के पत्रकार भवन में मंगलवार को ईद मिलन समारोह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में में आयोजित किया गया. जहां जिले के विभिन्न प्रखंड और जिले के पत्रकारों के बीच शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने इस अवसर पर जिले के पत्रकारों का हौसला बढ़ाया तथा गले मिलकर इत्र की खुशबू और सेवइयों का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह व महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने किया. शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ के एहतेशाम अहमद ने बताया कि आपसी प्रेम देखना है तो रामचरितमानस से सीखें. रामचरितमानस के कई प्रसंग में सामाजिक सौहार्द का उदाहरण देखने को मिलता है. इस दौरान जमशेद अली, हाफ़िज़ सेराज अहमद सिद्दीकी, गणेश दत्त पाठक, बबलू कुमार पांडेय, डॉ अली असगर सिवानी, अनवर अली, एमडी असरार, मसरूर अहमद, नियाज अहमद, रितेश मंडल, लाफ़िंग बुद्धा नागेश्वर दास, डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ के एहतिशाम अहमद, गणेश सोनी सिंगर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन