नशीले पदार्थ पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Jan 2026 10:20 PM

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गृह विभाग अंतर्गत नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में नशीले पदार्थ यथा गांजा, सूखा ड्रग्स एवं अन्य नशीली पदार्थ के प्रयोग पर रोक लगाने से संबंधित सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश जिला मद्य निषेध विभाग को दिया

विज्ञापन

सीवान. समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गृह विभाग अंतर्गत नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में नशीले पदार्थ यथा गांजा, सूखा ड्रग्स एवं अन्य नशीली पदार्थ के प्रयोग पर रोक लगाने से संबंधित सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश जिला मद्य निषेध विभाग को दिया. साथ हीं सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद से जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र तत्काल स्थापित करने की बात कही. साथ ही साथ हेल्पलाइन के तहत एनआइसी में विशेष वेबसाइट बनवाने को निर्देशित किया गया, ताकि गुप्त सूचना वेबसाइट के जरिए प्राप्त की जा सके. वहीं सदर व महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अपर समाहर्त्ता (राजस्व) प्रमोद कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ अमन, जिला औषधि निरीक्षक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा,जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेंदू नारायण पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, नारकोटिक्स कंट्राेल ब्यूरों (एनबीसी) के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन