सीवान: दरौंदा के दपनी बाजार में फायरिंग, बाइक सवार दो युवकों ने चलायी दो गोलियां, बाल-बाल बचा व्यक्ति
बाजार पर लगी लोगो की भीड़
Dapani Bazar Incident: दरौंदा के दपनी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली लगने से व्यक्ति बाल-बाल बच गया, जिससे बाजार में दहशत फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Dapani Bazar Incident: दरौंदा थाना क्षेत्र के दपनी बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक व्यक्ति पर कथित तौर पर बाइक सवार दो युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली व्यक्ति को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया. सरेआम गोली चलने की आवाज से बाजार में सनसनी फैल गयी.
आपके शहर में
फायरिंग के बाद बाजार में मची भगदड़
जानकारी के अनुसार, शेरही गांव निवासी भरत प्रसाद की दपनी बाजार स्थित दुकान के समीप भर के मठिया निवासी अमर यादव मौजूद थे. इसी दौरान बगौरा की ओर से बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे.
आरोप है कि दोनों युवकों ने अमर यादव पर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से अमर यादव घबरा गये. गनीमत रही कि दोनों गोलियां उन्हें नहीं लगीं.
फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों से की पूछताछ
घटना की सूचना मिलने के बाद दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली.
दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान को लेकर छानबीन की जा रही है.
फायरिंग को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता
सरेआम फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी.
इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए