सीवान: हसनपुरा की दहा नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

Updated:
विज्ञापन

नदी में तैरता मगरमच्छ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हासनपुरा प्रखंड के निजामपुर स्थित दहा नदी में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. नदी किनारे बच्चों को जाने से रोका गया है और वन विभाग से इसे सुरक्षित पकड़ने की गुहार लगाई गई है.

विज्ञापन

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत अंतर्गत निजामपुर स्थित दहा नदी में मस्जिद के समीप शुक्रवार की सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई.

विज्ञापन

बच्चों को नदी किनारे जाने से रोका गया

मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर अपने छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं को नदी की ओर जाने से मना कर दिया है. दहा नदी में पहली बार मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में भय का माहौल है और लोग नदी किनारे जाने से परहेज कर रहे हैं.

पहले आंदर और रजनपुरा के पास भी दिखने की चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले यही मगरमच्छ आंदर प्रखंड क्षेत्र की दहा नदी में भी देखा गया था. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह रजनपुरा के पास भी दिखाई दिया था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है.

फिलहाल गांव के लोग बच्चों पर विशेष नजर रख रहे हैं और नदी के आसपास जाने से बच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन