तितरा में अपराधियों ने की फायरिंग

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Aug 2025 10:15 PM

विज्ञापन

बुधवार के देर रात बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने तितरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर सीवान के तरफ फरार हो गये.

विज्ञापन

मैरवा. बुधवार के देर रात बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने तितरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर सीवान के तरफ फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद कर मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता तितरा निवासी मृतक विशाल यादव की मां तेतरी देवी ने इस मामले में सात युवकों को आरोपित किया है. आवेदन के अनुसार विशाल यादव हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों सहित अन्य अपराधी किस्म के लोगों ने मुकदमा उठाने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मेरे पुत्र की हत्या में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है. वह इस हत्याकांड का लीपापोती करने में लगी है. घटना के 6 महीने बाद भी मुख्य आरोपी फरार है. प्रभारी थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि फायरिंग मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद छापेमारी की जा रही है. बाइक सवार को मारपीट कर किया घायल सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नथुछाप गांव में एक बाइक सवार ओम प्रकाश सिंह को तीन लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं अपनी बाइक से जा रहा था. तभी जैसे ही गांव के बाहर निकाला की एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने पहले बाइक में टक्कर मार मुझे गिरा दिया. फिर मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर दिया. हल्ला हंगामा सुन स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन