भाकपा माले का बड़ा ऐलान: शराबबंदी में विफलता और पुलिस पर लापरवाही का आरोप, 1 सितंबर को रघुनाथपुर थाने का घेराव
जानकारी देते पार्टी के नेता
भाकपा माले ने 1 सितंबर को रघुनाथपुर थाने के घेराव का ऐलान किया है. पार्टी पुलिस पर शराब बिक्री रोकने में विफलता और धर्मेंद्र बीन हत्याकांड जैसे गंभीर आरोप लगा रही है. प्रशासन को सूचित कर तैयारी की जा रही है.
Raghunathpur Police Station Siege: भाकपा माले ने आगामी 1 सितंबर को रघुनाथपुर थाने का घेराव करने का ऐलान किया है. पार्टी नेताओं ने इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी है. घेराव की तैयारी को लेकर मंगलवार को निखती कलां गांव में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया.
आपके शहर में
पुलिस पर शराब बिक्री रोकने में विफल रहने का आरोप
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने पुलिस पर शराब की बिक्री रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कई गांवों और मोहल्लों में शराब की बिक्री जारी है. उन्होंने पुलिस की मिलीभगत से शराब कारोबार चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 1 सितंबर को रघुनाथपुर थाने का घेराव किया जायेगा.
धर्मेंद्र बीन हत्याकांड का भी उठा मुद्दा
कन्वेंशन में वैश्य के बारी गांव निवासी धर्मेंद्र बीन की हत्या का मामला भी उठाया गया. जिला सचिव ने कहा कि शराब बिक्री का विरोध करने पर धर्मेंद्र बीन की उसके सगे भाई सत्येंद्र बीन ने टांगी से हत्या कर दी थी.
30 अगस्त को आंदर में प्रतिवाद सभा
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष जयनाथ यादव ने उज्जैन बांगरा की घटना का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ एकजुट होकर प्रतिकार करने की जरूरत है. उन्होंने 30 अगस्त को आंदर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रतिवाद सभा को सफल बनाने की अपील की.
कन्वेंशन को ऐपवा जिलाध्यक्ष रामावती बीन, जिला पार्षद मनोज बैठा, नथुन पटेल, उप प्रमुख प्रतिनिधि अंकुल यादव समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया. अध्यक्षता प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम ने की. नेताओं ने 30 अगस्त की प्रतिवाद सभा और 1 सितंबर के रघुनाथपुर थाना घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए