सीवान के मैरवा में टेबल फैन में करंट से गंडक विभाग के कर्मी की मौत, 4 महीने बाद होना था रिटायरमेंट

Updated:
विज्ञापन

मैरवा के तितरा मे मौत की घटना मे बाद उमड़ी ग्रामीणों की भीड़,

मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा ब्रह्म स्थान गांव में मंगलवार शाम टेबल फैन में करंट लगने से गंडक विभाग के 59 वर्षीय कर्मी किशोर यादव की मौत हो गई. अपनी नौकरी के सिर्फ चार महीने शेष थे और वह छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे.

विज्ञापन

Gandak vibhag karmi: मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा ब्रह्म स्थान गांव में मंगलवार की शाम करंट लगने से 59 वर्षीय किशोर यादव की मौत हो गयी. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गंडक विभाग में कार्यरत थे और उनकी नौकरी के महज चार महीने ही शेष थे. वह छुट्टी लेकर अपने गांव तितरा आये हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

टेबल फैन में करंट आने से हुआ हादसा

बताया जाता है कि गांव में लो वोल्टेज के कारण टेबल फैन धीमी गति से चल रहा था. किशोर यादव पंखे की रफ्तार बढ़ाने के लिए उसके संपर्क में आये. इसी दौरान अचानक पंखे में करंट प्रवाहित हो गया और वह इसकी चपेट में आ गये.

परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

हादसे के बाद घर में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये. मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छुट्टी में घर आये किशोर यादव की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर मैरवा थाना के एएसआई दिनेश मंडल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया टेबल फैन में करंट आने से हादसा होने की बात सामने आयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन