मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू

Author Manish giri|Edited by Deepak Mishra
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

सीवान. मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र छात्र-छात्राएं अब घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस बार आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी. जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड से फोकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये तथा मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. यह राशि उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि पहले इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जाते थे, लेकिन इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है.

विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन