सीवान: गुठनी में CJP ने निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकालते सीजेपी कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

गुठनी में सीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के विकास और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल पैदल जागरूकता रैली निकाली।

विज्ञापन

Siwan News : गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित गुठनी चौराहा पर रविवार को सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में समुचित विकास और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैदल जागरूकता रैली निकाली. रैली की शुरुआत से पहले कार्यकर्ता गुठनी चौराहा पर एकत्र हुए. इसके बाद गोलंबर पर महात्मा गांधी की तस्वीर रखकर माल्यार्पण किया गया. कार्यकर्ताओं ने आजादी के विभिन्न क्रांतिकारियों की तस्वीरें हाथों में लेकर जागरूकता यात्रा शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा के विकास के लिए जागरूकता को बताया जरूरी

रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समुचित विकास के लिए आम लोगों के बीच जागरूकता लाना और उसे लगातार बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से सीजेपी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जागरूकता बदलाव की पहली सीढ़ी है. जागरूक नागरिकों से मजबूत समाज का निर्माण होता है और इसका सकारात्मक असर शिक्षा के क्षेत्र में भी देखने को मिलता है.

प्रखंड कार्यालय से बाजार तक पहुंची रैली

सीजेपी कार्यकर्ताओं की पैदल जागरूकता रैली गुठनी चौराहा से शुरू होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, गुठनी बाजार, तेनुआ मोड़ और पटेल चौक सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ता शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते रहे.

‘बेहतर समाज-बेहतर बिहार’ का दिया संदेश

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “कदम से कदम मिलाएं, बेहतर समाज-बेहतर बिहार बनाएं” जैसे नारे लगाये. उन्होंने लोगों से शिक्षा को लेकर जागरूक होने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने की अपील की.

मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक तभी समाज को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं, जब शिक्षा व्यवस्था मजबूत और प्रभावी हो. इसके लिए समाज के सभी वर्गों को अपनी भूमिका निभानी होगी. उन्होंने लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने के साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन