Bihar News: सीवान में जहरीला पेय पदार्थ से हाहाकार, अब तक 29 लोगों की मौत, 50 से अधिक का इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन
siwan jahrila pay padarhth| Bihar News: So far 29 people have died due to drinking poisonous beverages in Siwan.

Bihar News: बिहार के सीवान में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरूवार की सुबह तक मृतकों की संख्या 29 पहुंच चुकी है. जिनमें से 23 लोगों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीवान में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार की सुबह तक मृतकों की संख्या 29 पहुंच चुकी है. जिनमें से 23 लोगों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है. इसके अलावा अन्य कई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा इसलिए सामने नहीं आ पाया है, कि पुलिस को सूचना दिये बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. ऐसे मृतकों की संख्या आधा दर्जन से अधिक है.

Also Read: टाइट व्यवस्था के साथ बिहार में बालू खनन शुरू, आसमान से होगी निगरानी, तुरंत दबोचे जाएंगे तस्कर

इस बीच जहरीले पेय पदार्थ से पीड़ित 50 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जिसमें सदर अस्पताल में सर्वाधिक संख्या है. हालांकि, प्रशासन इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है. इनमें से अधिकांश लोगों की आंखों की रोशनी चली गयी है. इधर घटना के उजागर होने के बाद से पुलिस की छापेमारी जारी है. जिसमें 9 लाेगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है. वहीं आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन