ePaper

बिहार के इस जिले में होम गार्ड पदों पर नामांकन की प्रक्रिया 24 जून से होगी शुरू, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Updated at : 23 May 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के इस जिले में होम गार्ड पदों पर नामांकन की प्रक्रिया 24 जून से होगी शुरू, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Bihar Home Guard: स्टेडियम में मैदान को विभागीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है. वहां साफ-सफाई, पानी, डस्टबिन जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भवन प्रमंडल और नगर परिषद को दी गई है. मेडिकल जांच के लिए स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास बने भवन के पहले तल पर मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था होगी.

विज्ञापन

Bihar Home Guard: सिवान जिले में होम गार्ड के 231 पदों पर नामांकन की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू होने जा रही है. यह प्रक्रिया सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होगी. जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नामांकन को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

अब तक 20 हजार आवेदन

गृह रक्षा वाहिनी के अनुसार 16 अप्रैल 2025 तक करीब 20000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. सभी उम्मीदवारों को पहले 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और फिर मेडिकल जांच की जाएगी. यह सारी प्रक्रिया राजेंद्र स्टेडियम में ही होगी. यहां चार रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे और एकता इंडोर स्टेडियम को प्रतीक्षा क्षेत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

राजेंद्र स्टेडियम

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रोस्टर

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रोस्टर तैयार किया जाएगा. इसकी जानकारी समय पर दी जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी को कुशल फिजिकल शिक्षकों की नियुक्ति और जिला प्रबंधक (डीआरसीसी) को डाटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है.

सूचना पारदर्शिता और आपत्ति समाधान

हर दिन की मेरिट लिस्ट नोडल पदाधिकारी द्वारा तैयार की जाएगी और उसे नोटिस बोर्ड तथा एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. अगर किसी अभ्यर्थी को सूची से शिकायत होती है, तो वह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) कार्यालय में दावा या आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसका समाधान उप विकास आयुक्त करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस, कैमरे और पार्किंग की व्यवस्था

सुरक्षा के लिए मौके पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे तैनात किए जाएंगे. ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था के लिए ड्रॉप गेट और ट्रॉली लगाई जाएगी. डीएवी कॉलेज में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जाएगी ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन