JPU बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज, छात्र जल्द करें आवेदन

Author Manish giri|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज 20 जुलाई तक

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की फाइल फोटो

Siwan News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने छात्रहित में बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा-2026 के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Siwan News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा-2026 के परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि छात्रहित में बढ़ाई थी, जो आज यानी 20 जुलाई को समाप्त हो रही है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय में जमा करने की अपील की है.

तकनीकी समस्या के कारण बढ़ाई गई थी अंतिम तिथि

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन शुल्क जमा करने के दौरान संबंधित बैंक की तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. इसे देखते हुए कुलपति की स्वीकृति से परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई. पहले परीक्षा प्रपत्र 6 जुलाई से 14 जुलाई तक भरे जाने थे, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया.

22 जुलाई तक कॉलेजों को जमा करने होंगे प्रपत्र

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा प्रपत्र, समेकित सूची तथा पेन ड्राइव के साथ सभी अभिलेख 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में अनिवार्य रूप से जमा करें. समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य, त्रुटियां तत्काल करें ठीक

जेपीयू प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और अधिकृत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए. सत्यापन के दौरान यदि अभ्यर्थी के माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय, परीक्षा क्रमांक, पंजीयन संख्या या अन्य विवरण में कोई त्रुटि मिलती है तो उसकी जांच कर ऑनलाइन ही सुधार किया जाए.

समय पर जारी होंगे त्रुटिरहित प्रवेश पत्र

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर और सही तरीके से सत्यापन होने पर ही विद्यार्थियों के त्रुटिरहित प्रवेश पत्र जारी किए जा सकेंगे. इसलिए सभी संबंधित महाविद्यालयों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : सावन में चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, मशरख और मढ़ौरा समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव



विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन