सीवान: बड़हरिया के स्कूलों में सोशल ऑडिट, अभिलेखों और पठन-पाठन व्यवस्था की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

पंजियों का निरीक्षण करतीं एमआरपी सरिता सिंह और अन्य

School Inspection: बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सोशल ऑडिट किया गया. इस दौरान अभिलेखों की बारीकी से जांच, अभिभावकों से जानकारी ली गई और बच्चों के शैक्षणिक विकास का आकलन किया गया.

विज्ञापन

School Inspection: बड़हरिया प्रखंड की नवलपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महबूबछपरा, जीएम हाई स्कूल बड़हरिया, प्राथमिक बालिका विद्यालय नवलपुर, प्राथमिक विद्यालय कंहौली, एनपीएस शफीछपरा, प्राथमिक विद्यालय इनायतछपरा समेत विभिन्न विद्यालयों में ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी, पटना के तत्वावधान में सोशल ऑडिट किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालयों के अभिलेखों की बारीकी से हुई जांच

सोशल ऑडिट सोसायटी की मास्टर रिसोर्स पर्सन (एमआरपी) कुमारी सरिता सिंह एवं उनकी टीम ने विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी, शिक्षा समिति पंजी, शिकायत निवारण पंजी, बैंक खाता विवरणी, पुस्तक एवं छात्रवृत्ति पंजी, पीटीएम रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान अभिलेखों में दर्ज सूचनाओं का सत्यापन भी किया गया.

अभिभावकों से ली गयी विद्यालय की स्थिति की जानकारी

एसआरपी दुर्गावती देवी एवं रुचि देवी ने विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों का भ्रमण कर अभिभावकों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली. भौतिक सत्यापन के दौरान पठन-पाठन, वर्ग संचालन, शिक्षकों की नियमित एवं ससमय उपस्थिति समेत अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया.

अभिभावकों से प्राप्त जानकारी को संबंधित पंजी में दर्ज किया गया और उनका हस्ताक्षर भी कराया गया.

बच्चों के शैक्षणिक विकास का किया आकलन

एमआरपी कुमारी सरिता सिंह ने कक्षाओं के संचालन का भौतिक सत्यापन करते हुए बच्चों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास की स्थिति का आकलन किया. इसके साथ ही नामांकन के अनुपात में विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गयी.

सोशल ऑडिट के दौरान शिक्षक रहे मौजूद

सोशल ऑडिट के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ठाकुर, मो. इमामुद्दीन नूर, अनीस फातिमा, राधिका पांडेय, तबस्सुम जहां, प्रियंका, उज्ज्वल कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन