ePaper

30 लाख की प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद

Updated at : 04 Feb 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
30 लाख की प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद

केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोडिन सीरप की भारी मात्रा को सीवान में बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री मोड़ से महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से तस्करी कर लायी जा रही कोडिन युक्त कफ सिरप को बरामद किया. मामलेे में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान पार्सल वाहन से 600 लीटर कोडिन फास्फेट सिरप का पता चला. बरामद सिरप प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जो नशे के लिए इस्तेमाल होता है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोडिन सीरप की भारी मात्रा को सीवान में बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री मोड़ से महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से तस्करी कर लायी जा रही कोडिन युक्त कफ सिरप को बरामद किया. मामलेे में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान पार्सल वाहन से 600 लीटर कोडिन फास्फेट सिरप का पता चला. बरामद सिरप प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जो नशे के लिए इस्तेमाल होता है पकड़े गए तस्करों की पहचान पटना शहर के आशीष और नितिन के रूप में की गई. पकड़े गए कोडिन सिरप का बाजार मूल्य तकरीबन 30 लाख रुपए बतायी जा रहा है. इधर गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिसके बाद टीम इनके गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है. पटना ले जायी जा रही थी सिरप- पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे लोग प्रतिबंधित कोडिन सिरप गोरखपुर से लिए थे, जो पटना लेकर जा रहे थे. जहां पटना में विभिन्न दुकानों में इसकी बिक्री करते हैं. तस्करों ने यह भी बताया कि इसके पहले भी उनलोगों द्वारा इस प्रतिबंधित सिरप की तस्करी की है. उत्पाद विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों तस्करों ने टीम को कई अहम जानकारी दी है. उन्होंने टीम को बताया कि यह सिरप किसे डिलेवरी करनी थी, इसका मालिक कौन है और इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं. अब उत्पाद टीम गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पटना में भी छापेमारी कर सकती है. सीएस श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि कोडिन सिरप प्रतिबंधित है. इसका इश्तेमाल नशा के रूप में किया जाता है. यह नारकोटिक्स तत्व में आता है. बोले पदाधिकारी- प्रतिबंधित सिरप बरामद की गई है. जिसमे दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अंकेश कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर, सीवान

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन