सीवान: दूसरे प्रयास में आकांक्षा कुमारी ने NEET में हासिल की सफलता, 593 अंक के साथ करीब 12 हजारवीं रैंक

Author Arvind kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सफलता पर सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

दूसरे प्रयास में NEET परीक्षा में 593 अंक लाकर आकांक्षा कुमारी ने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. पहले की असफलता से निराश न होकर, उन्होंने अपनी तैयारी को बेहतर बनाया और डॉक्टर बनने का सपना साकार किया.

विज्ञापन

Siwan NEET Success Story: शहर के हॉस्पिटल रोड निवासी सुनील कुमार एवं नमिता अग्रवाल की पुत्री तथा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की पूर्व छात्रा आकांक्षा कुमारी ने दूसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल करते हुए नीट (NEET) परीक्षा में 593 अंक प्राप्त किए हैं. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने करीब 12 हजारवीं रैंक हासिल कर परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है.

पहले प्रयास की असफलता से नहीं मानी हार

आकांक्षा ने वर्ष 2023 में मैट्रिक और 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की.

पहले प्रयास में उन्हें 509 अंक मिले थे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी कमियों पर काम किया और दूसरे प्रयास में 593 अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की.

विद्यालय ने किया सम्मानित

आकांक्षा की उपलब्धि पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने उन्हें मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

आकांक्षा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार मेहनत की बदौलत उन्हें यह सफलता मिली.

उन्होंने अन्य प्रतियोगी छात्रों को भी संदेश दिया कि यदि पहले प्रयास में सफलता नहीं मिले तो निराश होने के बजाय अपनी तैयारी को और बेहतर बनाना चाहिए.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन