बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बनने के बाद डॉ अजय सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करते डॉक्टर अजय सिंह | Prabhat Khabar Network
बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू नेता डॉ अजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और आभार व्यक्त किया।
Siwan News : बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जदयू नेता डॉ अजय सिंह ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान डॉ अजय सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए नीतीश कुमार के प्रति विशेष रूप से आभार जताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
नीतीश कुमार ने दी नई जिम्मेदारी की बधाई
मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने डॉ अजय सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.
नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी से जुड़े ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाता है. इसी क्रम में डॉ अजय सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उन्होंने डॉ अजय सिंह से मन लगाकर काम करने और आगे बढ़ने की बात कही तथा अपना आशीर्वाद भी दिया.
बोले डॉ अजय सिंह- नीतीश कुमार सदैव अभिभावक की भूमिका में रहे
नीतीश कुमार के स्नेह और प्रोत्साहन से अभिभूत डॉ अजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सदैव अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन करते रहे हैं.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पार्टी के प्रति त्याग और समर्पण तथा बिहार को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने वाले ऐतिहासिक मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए