आग से 10 झोंपड़ियां जल कर राख

दरौली थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झोंपड़ी नुमा दस घर जलकर राख हो गए.
गुठनी. दरौली थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झोंपड़ी नुमा दस घर जलकर राख हो गए. ग्रामीणों की माने तो डूमरहर खुर्द के काली मंदिर के समीप अवध लाल गोंड के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जो देखते ही देखते आसपास के घरों में तेजी से बढ़ने लगा. और पास के दर्जनों झोपड़ियों को अपने चपेट मे ले लिया. पीड़ित अवध लाल गोंड ने अचानक घर से धुआं निकलता देख शोर मचाया. वही पीड़ित परिवार के लोगो द्वारा शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके पास लोगो का जाना संभव नहीं था. ग्रामीणों ने बताया की आग पर जब तक काबू पाया जाता. तब तक दस घर जलकर राख हो गए. जिसमें तीन लाख से अधिक की संपति को भारी नुकसान पहुंचा. ग्रामीणों ने मिट्टी, बालू, पानी और कीचड़ से आग पर चार घंटे बाद काबू पाया. जिन लोगों को नुकसान हुआ है. उनमें गणेश चौधरी, श्री कांत चौधरी, वृजानंद चौधरी, मन्नू यादव, लेभु यादव, रवि यादव, बलिंद्र चौधरी, प्रियंका कुमारी और लक्ष्मण चौधरी शामिल है. ग्रामीणों ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. आग लगने से नकदी, कपड़े, अनाज, कागजात, मोटरसाइकिल, भूसा और नाव पूरी तरह जलकर राख हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे सीओ विद्या भूषण भारती, मुखिया गोगा पाल, वॉर्ड सदस्य राजन राय, पवन मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, कन्हैया राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया. इस संबंध में सीओ विद्या भूषण भारती का कहना है कि पीड़ित परिवारों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है. पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद मामले की जांच कर वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










