दहेज हत्या के मामले में पति सहित 5 को उम्रकैद

सीवान : बिहार के सीवान जिला की एक अदालत ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर्ष 2012 में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति सहित पांच ससुराल वालों को उम्रकैद और अर्थदंड की आज सजा सुनायी. इस मामले में बसंतपुर थाना अंतर्गत लखनौरा गांव निवासी मृतका की मां जैतुन बेगम […]
सीवान : बिहार के सीवान जिला की एक अदालत ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर्ष 2012 में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति सहित पांच ससुराल वालों को उम्रकैद और अर्थदंड की आज सजा सुनायी. इस मामले में बसंतपुर थाना अंतर्गत लखनौरा गांव निवासी मृतका की मां जैतुन बेगम ने शिकायत दर्ज करायी थी.
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (पंचम) मोहम्मद एजाजुद्दीन ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 30 मार्च 2012 को जीबी नगर थाना अंतर्गत जैदपुर गांव निवासी रुखसाना की हत्या के मामले में उसके पति रिजवान, ससुर निजामुद्दीन, सास हलीमा और दो देवर नेसार एवं अख्तर को आज उम्रकैद और 99-99 हजार रुपये अर्थदंड की आज सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




