कार से 251 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
कार से 251 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

थाना क्षेत्र के बकुलारी तीन मुहानी के समीप रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब की खेप आने की सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दिया.

विज्ञापन

गुठनी. थाना क्षेत्र के बकुलारी तीन मुहानी के समीप रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब की खेप आने की सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दिया. जहां बकुलारी तीन मुहानी के समीप सोहगरा की तरफ से आ रही लग्जरी कार को रोक कर जांच किया गया. जहां जांच के दौरान लग्जरी कार से 251 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी किया गया. जहां बकुलारी तीन मुहानी के समीप कार सहित 251 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इस कार्रवाई में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी राहुल कुमार व पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धूमन गांव निवासी प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन