भाजपा आरक्षण की है संरक्षक : नित्यानंद राय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मढ़ौरा : मढ़ौरा में आयोजित सारण जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा आरक्षण का समर्थक ही नहीं, संरक्षक भी है. कोई माई का लाल बाबा साहिब आंबेडकर के संविधान में प्रदत आरक्षण को भाजपा के रहते समाप्त नहीं कर सकता है. वहीं कार्यसमिति की बैठक को […]
विज्ञापन
मढ़ौरा : मढ़ौरा में आयोजित सारण जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा आरक्षण का समर्थक ही नहीं, संरक्षक भी है.
कोई माई का लाल बाबा साहिब आंबेडकर के संविधान में प्रदत आरक्षण को भाजपा के रहते समाप्त नहीं कर सकता है. वहीं कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री ने पार्टी को आगामी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को कमर कस मैदान में कूद जाने का आह्वान किया.
जिसमें चुनाव जीतने के लिए संगठन का संपर्क सूत्र गांव में घर-घर तक फैलाने के लिए मंडल अध्यक्षों को शक्ति केंद्र प्रमुख से संपर्क बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति की दिशा देश का मूड माना जाता है. इसलिए सूत्र और अवसर को ढूंढ जनता तक पार्टी की पहुंच का एहसास कराना बहुत ही जरूरी है. इन सब चीजों को जन-जन तक पहुंचाएं .
तभी अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की सपने का भारत बन पायेगा. कार्यक्रम की शुभारंभ से पहले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, कार्यक्रम आयोजनकर्ता व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यसमिति की बैठक की शुभारंभ किया.
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बताया कि संगठन शक्ति को जड़ तक मजबूत करना है. वही जिला प्रभारी व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने संगठन विस्तार की बारीकियों को बिंदुवार समझाया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा व मंच संचालन राजेश ओझा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










