भंडारे पर किया गया सैकड़ों पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

महाराजगंज : अनुमंडल के सरायां गांव के पीएनपी पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय की संस्थापक स्व .रमावती देवी के भंडारे के अवसर पर सैकड़ो फलदार पौधे लगाये गये . वही दान के रूप में लीची,आम,अबला, नींबू, केला, शरीफा, कटहल, जामुन आदि के हजारों फलदार पौधे दान के रूप में दिये गये .स्कूल के निदेशक पिंटू […]

विज्ञापन

महाराजगंज : अनुमंडल के सरायां गांव के पीएनपी पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय की संस्थापक स्व .रमावती देवी के भंडारे के अवसर पर सैकड़ो फलदार पौधे लगाये गये .

आपके शहर में

विज्ञापन
वही दान के रूप में लीची,आम,अबला, नींबू, केला, शरीफा, कटहल, जामुन आदि के हजारों फलदार पौधे दान के रूप में दिये गये .स्कूल के निदेशक पिंटू प्रसाद ने कहा जो लोग पौधरोपण के दौरान अपना समय नहीं दे सकते वे वृक्ष भंडारा और पौधा दान करेंगे. अधिक से अधिक लोगों को एक-एक वृक्ष गोद लेकर उसका ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया.
निदेशक ने कहा जो भी जितने पौधे चाहे ले सकता है. इन पौधों को ले जाने वाले खुद ही पौधरोपण करेंगे. स्कूल के संस्थापक सदस्य प्रभु नाथ प्रसाद ने कहा एक व्यक्ति अपने 60 साल तक के जीवन में जितना पर्यावरण प्रदूषित करता है उसे एक पेड़ 30 साल की आयु तक खत्म कर देता है .
पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में पौधे लगाना अति आवश्यक है .पर्यावरण के बिगड़े स्वरूप को केवल अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही संतुलित किया जा सकता है. मौके पर राधा बल्लभ प्रसाद,ध्रुवलाल प्रसाद,अली अहमद, बिन्देश्वरी साह, शेर महमद, चंद्रशेखर प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, मुकेश प्रसाद गौतम प्रसाद मंटू आदि लोग उपस्थित थे .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन