लैपटॉप बनवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

दरौंदा : थाना क्षेत्र के करसौत स्कूल के समीप गुरुवार को सीवान लैपटॉप बनवाने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत सड़क हादसे में हो गयी, और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव निवासी लालबाबू प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार है. घटना के बाद […]

विज्ञापन

दरौंदा : थाना क्षेत्र के करसौत स्कूल के समीप गुरुवार को सीवान लैपटॉप बनवाने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत सड़क हादसे में हो गयी, और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव निवासी लालबाबू प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार है.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साये लोगों ने एक घंटे तक सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ को जाम किया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.
जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना के पटेढ़ी गांव निवासी सूचित प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र पंचा कुमार अपने चचेरे भाई विवेक कुमार के साथ खराब लैपटॉप को ठीक कराने सीवान जा रहे थे. तभी थाना क्षेत्र के करसौत मध्य विद्यालय के समीप सीवान की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया. हादसे में बाइक चालक विवेक कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं पीछे बैठा पंचा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गये. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे दरौंदा थाने के एएसआइ भगवान तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.
वहीं गंभीर रूप से घायल युवक पंचा कुमार को पुलिस ने महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों को घटना की जानकारी मृतक के पॉकेट में रखे मोबाइल से दी गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन