हत्याकांड की रेल एसपी ने की जांच
Updated at : 09 Dec 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : रविवार को सीवान जंक्शन पर हुए रेल यात्री हत्याकांड की जांच देर शाम रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर से पहुंच कर की. हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मुजफ्फरपुर से सीवान के लिए रवाना हो गये. जहां वे देर शाम पहुंच. स्टेशन पहुंचने के साथ ही एसपी ने जीआरपी के थानेदार […]
विज्ञापन
सीवान : रविवार को सीवान जंक्शन पर हुए रेल यात्री हत्याकांड की जांच देर शाम रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर से पहुंच कर की. हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मुजफ्फरपुर से सीवान के लिए रवाना हो गये. जहां वे देर शाम पहुंच. स्टेशन पहुंचने के साथ ही एसपी ने जीआरपी के थानेदार व आरपीएफ के इंस्पेक्टर से घटना की जानकारी लेने के साथ ही उस जगह का मुआयना किया, जहां अपराधी से यात्री को गोली मारी थी. स्टेशन अधीक्षक सहित स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी ली.
घटना स्थल स्टेशन अधीक्षक के समीप है. एसपी ने प्लेटफॉर्म एक के वेंडर से भी अपराधी के हुलिया की जानकारी ली. साथ की सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया. वहीं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा का कहना है कि गोलीकांड की जानकारी जुटायी जा रही है. हत्या के कारण और अपराधी की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल किया जा रहा है. मामले में परिजनों ने जीआरपी को आवेदन नहीं दिया है.
क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
ड्यूटी स्टाफ द्वारा सूचना दी गयी कि स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने के लिए एक पति पत्नी आये थे. इसी दौरान एक सफेद शर्ट पहने युवक आया तथा रेलयात्री की सिर में सटाकर गोली मार दिया. घटना की जांच करने के लिए वाराणसी से आरपीएफ के मुख्य कमांडेंट सीवान आ रहें हैं.
अजय कुमार सिंह आरपीएफ इंस्पेक्टर सीवान पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




