नवरात्रि के नौ दिनों में छह दिन बनेंगे विशेष योग

सीवान/जीरादेई : सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. शायद ही ऐसा घर होगा कि इन नौ दिनों में आदि शक्ति जगदंबा की उपासना न होता हो. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में भाव विभोर हो जाते है. शारदीय नवरात्र आश्चिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होंगे. […]
सीवान/जीरादेई : सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. शायद ही ऐसा घर होगा कि इन नौ दिनों में आदि शक्ति जगदंबा की उपासना न होता हो. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में भाव विभोर हो जाते है. शारदीय नवरात्र आश्चिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होंगे. इस दिन हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग, प्रतिपदा तिथि के दिन शारदिय नवरात्रों का पहला नवरात्रा होगा.
माता पर श्रद्धा व विश्वास रखने वाले व्यक्तियों के लिए यह दिन विशेष रहेगा. शारदीय नवरात्रों का उपवास करने वाले इस दिन से पूरे नौ दिन का उपवास विधि-विधान के अनुसार रख, पुण्य प्राप्त करेंगे. पंडित गोपाल तिवारी ने बताया कि आश्विन मास में शुक्लपक्ष कि प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नौ दिन तक चलने वाला नवरात्र शारदीय नवरात्र कहलाता है. नव का शाब्दिक अर्थ नौ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










