ePaper

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंची पुलिस

Updated at : 24 Aug 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंची पुलिस

सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरी में बुधवार की देर रात अपने दोस्त के साथ पार्टी में गये युवक पर हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. बताते चलें कि बुधवार की देर रात 8:15 नगर थाने के दक्षिण टोले निवासी अजय सिंह का पुत्र अनुराग कुमार अपने एक दोस्त […]

विज्ञापन
सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरी में बुधवार की देर रात अपने दोस्त के साथ पार्टी में गये युवक पर हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. बताते चलें कि बुधवार की देर रात 8:15 नगर थाने के दक्षिण टोले निवासी अजय सिंह का पुत्र अनुराग कुमार अपने एक दोस्त रोहित कुमार के साथ बाइक से अयोध्यापुरी गया था.
उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. घटना का दृश्य घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. फुटेज के आधार पर पुलिस गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन दो दिन बाद भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे.
जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है घायल : घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. पटना के अस्पताल में घायल अनुराग जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है.
48 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं :
गोलीबारी मामले में 48 घंटा बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है. वहीं पुलिस की माने तो अभी परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं प्राप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन