आठ दिनों से दो छात्राएं व एक छात्र लापता, प्राथमिकी दर्ज

दरौली : थाना क्षेत्र के नेतवार गांव की दो छात्रा और एक आठ दिन से लापता है. तीनों नौवीं के छात्र है, उच्च विद्यालय दोन में पढ़ते थे. गायब होने से पूर्व तीनों से घरवालों से स्कूल जाने की बात कह घर से निकले थे. आठ दिन से अपने स्तर से खोजबीन कर रहे परिजनों […]
दरौली : थाना क्षेत्र के नेतवार गांव की दो छात्रा और एक आठ दिन से लापता है. तीनों नौवीं के छात्र है, उच्च विद्यालय दोन में पढ़ते थे. गायब होने से पूर्व तीनों से घरवालों से स्कूल जाने की बात कह घर से निकले थे. आठ दिन से अपने स्तर से खोजबीन कर रहे परिजनों को जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने पहुंच पुलिस से मदद की गुहार लगायी.
इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अंतिम बार तीनों को स्कूल में वार्षिक परीक्षा के दौरान देखा गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार नेतवार गांव निवासी शारदानंद साह के पुत्र अभय कुमार, पप्पू साह की पुत्री निधि कुमारी व सतीश कानू की पुत्री रोशनी कुमारी 18 मार्च को सुबह नौ बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वे स्कूल जा रहे है. देर शाम तक जब ये घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




