महिपलवा में बंद पड़े दो घरों में लाखों की चोरी

Updated at : 07 Mar 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
महिपलवा में बंद पड़े दो घरों में लाखों की चोरी

दरौली : महिपलवा गांव निवासी शंकर पांडे व गोविंद पांडे के घरों में महाशिवरात्रि की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. बंद पड़े घर से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया. बताया जाता है कि शंकर पांडे अपने परिवार के साथ सिलीगुड़ी रहते हैं. घर पर […]

विज्ञापन
दरौली : महिपलवा गांव निवासी शंकर पांडे व गोविंद पांडे के घरों में महाशिवरात्रि की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. बंद पड़े घर से चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया.
बताया जाता है कि शंकर पांडे अपने परिवार के साथ सिलीगुड़ी रहते हैं. घर पर कोई नहीं रहता है. चार इनके घर में घुस कर सभी बक्सा तोड़ सामान ले कर चले गये है. वहीं गोविंद पांडे के घर में भी चोरों ने सभी तालों को तोड़ कर करीब लाखों के सामान की चोरी कर ली. गोविंद पांडे के भी गोरखपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं.
गांव के लोगों ने मोबाइल फोन से इसकी जानकारी दी, तो वह घर आये. थानाप्रभारी संजीव कुमार मामले की जांच में जुट गये हैं.
बाइक की चोरी, प्राथमिकी
सीवान. भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी शर्मा मोड़ स्थित एक प्राइवेट स्कूल के गेट के सामने से इन स्कूल संचालक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली. संचालक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के रैल निवासी रणधीर सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इधर, चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नाथ मंदिर में पूजा करने आये नगर थाना क्षेत्र में फल मंडी स्टेशन रोड निवासी चंद्रमणि कुमार का मोबाइल चोरों ने पॉकेट से चुरा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन