ePaper

तीन साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची

Updated at : 01 Feb 2019 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
तीन साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची

सीवान : बिहार के सीवान जिला के मुफस्सिल थान अंतर्गत एक गांव में दो मनचले किशोरों ने एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने त्वरित […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान जिला के मुफस्सिल थान अंतर्गत एक गांव में दो मनचले किशोरों ने एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 29 जनवरी को दिन करीब बारह बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी क्रम में गांव के दो मनचलों ने बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के स्कूल में ले गये और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बतायी. बच्ची का पिता काम करने गया था. शाम को जब घर आया तो उसने दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़कों के परिजनों से शिकायत किया. उसके बाद मामले का पंचायती कर रफा-दफा करने का प्रयास किया गया. लेकिन पंचायती के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो जाने पर बच्ची के पिता ने महिला थाने को सूचना गुरुवार को दे दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बच्ची का मेडिकल जांच कराया. उसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मंजु सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन