सीवान में महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2019 9:40 AM
हुसैनगंज (सीवान) : हुसैनगंज थाना क्षेत्र में खैरांटी गांव के पास विवाहिता की गला रेत हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया. महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है. इससे आक्रोशित लोगों ने हुसैनगंज-गोपालपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस मामले में पति ने गांव के ही तीन […]
हुसैनगंज (सीवान) : हुसैनगंज थाना क्षेत्र में खैरांटी गांव के पास विवाहिता की गला रेत हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया. महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है. इससे आक्रोशित लोगों ने हुसैनगंज-गोपालपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया.
इस मामले में पति ने गांव के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सोमवार की सुबह में खैरांटी गांव के समीप एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ. उसकी पहचान लालसा देवी के रूप में की गयी है. जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी भोर में शौच के लिए घर से निकली थी. इसके बाद उसकी लाश मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










